रांची में एक बार फिर ED की दबिश, बन्ना गुप्ता के PS के घर समेत कई जगहों पर आयुष्मान घोटाले को लेकर छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2025

रांची में एक बार फिर ED की दबिश, कई इलाकों में चल रही है छापेमारी

रांचीः शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रांची में दबिश की है। पीपी कंपाउंड में इंश्योरेंस कंपनी पर ईडी की छापेमारी चल रही है। देवेंद झा के ठिकानों पर ईडी ने दबिश ने दबिश दी है।जिनके यहां छापेमारी चल रही हैं, उनमें अधिकांश वे लोग हैं जो मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े हुए है।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पीएस ओम प्रकाश गुड्डू के जमशेदपुर के डिमना स्थित घर पर इडी की टीम पहुंची है।

विस्थापितों पर लाठीचार्ज में एक युवक की मौत के बाद आज बोकारो बंद का एलान, जयराम महतो और श्वेता सिंह में भी हुआ था टकराव
रांची के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। रांची के लालपुर, मोरहाबादी, पीपी कंपाउंड, अशोक नगर, चिरौंदी में छापेमारी हो रही है। माना जा रहा है कि मेडिकल से जुड़ी कंपनी पर ईडी ने दबिश की है।आयुष्मान भारत स्कैम को लेकर ईडी ने छापेमारी की है।दरअसल,आयुष्मान भारत योजना में हुई गड़बड़ी के मामले में भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट (सीएजी) संसद में पेश की गयी थी. इसके बाद ईडी ने इसीआईआर दर्ज की थी।सीएजी की रिपोर्ट में झारखंड में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने का उल्लेख किया गया था। इसमें मुर्दों का इलाज करने सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी का भी उल्लेख था।आयुष्मान घोटाला मामले में बन्ना गुप्ता के PS ओम प्रकाश, TPA व अन्य के कुल 21 ठिकानों पर ईडी रेड।

See also  मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव के दफ्तर में ED की छापेमारी में मिला कैश,ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज भी पहुंचे झारखंड मंत्रालय

बोकारो में उपद्रवियों ने दो बसों में लगाई आग, विस्थापितों पर हुई लाठीचार्ज में युवक की मौत पर बुलाया गया है बंद

आयुष्मान भारत योजना घोटाले से संबंधित केंद्रीय जांच एजेंसी ED झारखंड में बड़ी कार्रवाई कर रही है। झारखंड समेत अलग-अलग इलाकों में कुल 21 ठिकानों पर आज तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान के तहत पश्चिम बंगाल में दो, उत्तर प्रदेश में एक और दिल्ली में भी छापेमारी की जा रही है।ED ने आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड में हुई गड़बड़ियों को लेकर दर्ज ECIR की जांच शुरू की है। कुछ दिन पहले सीएजी रिपोर्ट में इसका खुलासा भी हुआ था।जिसमें कहा गया था कि कुछ अस्पताल फर्जी मरीजों का इलाज कर करोड़ों की राशि का भुगतान ले लिया। यहां तक कि कई ऐसे लोगों के नाम पर बिल बना दिया गया जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है।इसके बाद प्रर्वतन निदेशालय ने झारखंड स्टेट हेल्थ सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की और शुक्रवार को संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर छापा मार दिया। कुल 200 से अधिक अस्पताल, इंश्योरेंस और दवा कंपनियां जांच के दायरे में ।

See also  आज पेश होगा अबुआ बजट, कल्याणकारी योजनाओं पर होगा जोर, पहले बजट से 20 गुना होगा बड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now