By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: झारखंड में ED की रेड, वकील ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की, जमीन दलाल, डीटीओ, पूर्व सीओ समेत कई आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | झारखंड में ED की रेड, वकील ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की, जमीन दलाल, डीटीओ, पूर्व सीओ समेत कई आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी

झारखंड में ED की रेड, वकील ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की, जमीन दलाल, डीटीओ, पूर्व सीओ समेत कई आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी

LiveDainik Desk
October 8, 2024 2:04 PM
By LiveDainik Desk
1 year ago
Share
ED news
SHARE

रांचीः ईडी ने एक बार फिर मंगलवार को झारखंड में छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक वकील सहित धनबाद के डीटीओ (जिला परिवहन अधिकारी) दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, संजीव पांडे और रवि के ठिकानों पर कार्रवाई की है। यह छापेमारी पंडरा थाने में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई है।

बताया जा रहा है  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई है । ED ने यह छापेमारी रांची के पंडरा थाने में दर्ज प्राथमिकी मामले में की है। एक  अधिवक्ता पर ईडी को मैनेज करने के नाम पर छह करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है।  शिकायतकर्ता जमीन माफिया कमलेश कुमार के सहयोगी जमीन कारोबारी संजीव पांडेय हैं।  जमीन का धंधा करने वालों ने अधिवक्ता सुजीत कुमार पर ठगी का यह आरोप लगाया है। हालांकि, अधिवक्ता सुजीत कुमार ने भी संजीव पांडेय व तीन अंचलाधिकारियों व उनके सहयोगियों पर अपहरण का आरोप लगाकर पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पंडरा थाने की पुलिस इस मामले की छानबीन कर ही रही थी, इसी बीच ईडी ने मंगलवार को ईसी मामले में छापेमारी  की ।

जमीन कारोबारी संजीव पांडेय, अधिवक्ता सुजीत कुमार, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण, कांके के पूर्व अंचलाधिकारी सह वर्तमान में धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, जयकुमार राम के सहयोगी अमन, जमीन कारोबारी संजीव पांडेय के सहयोगी रवि आदि से संबंधित ठिकाने पर ईडी की छापेमारी चल रही है । सूचना है कि दिवाकर द्विवेदी के धनबाद स्थित ठिकाने से रुपयों की बरामदगी हुई है। इसकी पुष्टि होने बाकी है ।

- Advertisement -
LD-advertisement

जमीन माफिया कमलेश कुमार के सहयोगी संजीव पांडेय ने पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि ईडी को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता सुजीत कुमार ने छह करोड़ रुपये की ठगी की। अधिवक्ता सुजीत कुमार को कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम ने अमन के माध्यम से तीन करोड़ 40 लाख रुपये व एक आईफोन, कांके के पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी ने एक करोड़ रुपये, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण ने एक करोड़ पांच लाख रुपये दिए थे।

- Advertisement -
royal-soler-new

जब जमीन घोटाला  में चार्जशीट में सभी आरोपितों के नाम को ईडी ने उजागर कर दिया तो सबने अपने पैसे वापस करने के लिए अधिवक्ता पर दबाव बनाया। इसके बाद अधिवक्ता ने एसबीआई के 54 चेक दिए और साथ में लिखित आश्वासन दिया कि पांच करोड़ 71 लाख रुपये वह चार किश्तों में चुका देगा। अधिवक्ता ने संजीव पांडेय के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर किया था। आरोपितों ने अधिवक्ता की स्कार्पियो को भी गिरवी के तौर पर रख लिया था। इतना ही नहीं जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने अपने सहयोगी रवि के माध्यम से अधिवक्ता पर हर वक्त नजर रखता था ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हेमंत कैबिनेट में 44 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का महंगा भत्ता बढ़ा, अग्निवीर की शहादत पर परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी हेमंत सोरेन के सीएम बने 90 दिन हुए पूरे, जनता के सामने दिया अपने काम-काज का हिसाब किताब
Next Article ranchi traffice रांची में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, कहां है वन वे और किस सड़क पर जाना है मना, कहां करनी है पार्किंग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • Hemant Soren ने दी नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि, दस महीने की बच्ची ने किया अंगदान
  • रोशनी खलखो को जीताने के लिए बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला मोर्चा, सरकार पर बोला हमला
  • बिहार में घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में विशेष निगरानी इकाई की 3 दिनों में तीन बड़ी कार्रवाई
  • रांची में ACB की कार्रवाई, सिल्ली में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • Giridih DPS स्कूल के टीचर की बेरहमी; पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा
  • रांची में बच्चा चोरी की अफवाह पर बवाल, दो महिलाओं समेत तीन लोगों की पिटाई
  • रांची से गायब दो बच्चे बरामद, पुलिस ने पूरी रात चलाया तलाशी अभियान
  • छपरा के हथुआ मार्केट में लगी आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान, होली और ईद का माल जलकर खाक

You Might Also Like

alin

Hemant Soren ने दी नन्ही आलिन को भावभीनी श्रद्धांजलि, दस महीने की बच्ची ने किया अंगदान

3 hours ago
aditya sahu roshni xalko

रोशनी खलखो को जीताने के लिए बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू ने संभाला मोर्चा, सरकार पर बोला हमला

6 hours ago
बिहार में घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में विशेष निगरानी इकाई की 3 दिनों में तीन बड़ी कार्रवाई

बिहार में घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में विशेष निगरानी इकाई की 3 दिनों में तीन बड़ी कार्रवाई

7 hours ago
रांची में ACB की कार्रवाई, सिल्ली में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची में ACB की कार्रवाई, सिल्ली में अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

7 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?