दुमका में इंडियन बैंक की शाखा में लाखों की लूट, बिहार-झारखंड के बॉडर पर हुई वारदात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2024

दुमका में इंडियन बैंक की शाखा में लाखों की लूट, बिहार-झारखंड के बॉडर पर हुई वारदात

दुमका: हथियार से लैस पांच अपराधियों ने इंडियन बैंक में लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बिहार-झारखंड के बॉडर पर स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में लूट की बड़ी घटना हुई है।

चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का एक जवान जख्मी
हंसडीहा मुख्य बाजार के इंडियन बैंक की शाखा में हथियार से लैस अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह बैंक बिहार-झारखंड बॉडर के समीप सरैयाहाट प्रखंड में स्थित है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधी 15 से 20 लाख रूपये लेकर फरार हुए है। जरमुंडी थाना क्षेत्र के एसडीपीओ संतोष कुमार ने लूट की घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

See also  1 बैंक खाता, 94 आवेदन... इस तरह मंईयां सम्मान योजना की वाट लगा रहे हैं साइबर क्रिमिनल, बंगाल और बिहार से जुड़े तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now