चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का एक जवान जख्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 8, 2024

चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का एक जवान जख्मी

चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ सारंडा के जंगल में चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक आईईडी ब्लास्ट कर गया है। इस विस्फोट में कोबरा 209वीं बटालियन का एक एसआई घायल हुआ है।

स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, अधिसूचना की गई जारी
गुरूवार को सारंडा जंगल में नक्सलियों की खोज में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बलिबा के पास पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया आईईडी ब्लास्ट कर गया। इसकी चपेट में आने से कोबरा 209वीं बटालियन के जितेंद्र दानी घायल हो गये। जख्मी हालत में जवान को रांची लाया गया है और राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।झारखंड सेक्टर के सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, झारखंड पुलिस के आईजी अभियान एवी होमकर, रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने घायल जवान से की मुलाकात ।

See also  जेसीबी से कुचल कर नाग की मौत, शव के पास डटी रही नागिन, देखें वायरल VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now