Gaya Borewell Rescue Operation: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल से बाहर निकला पीयूष, 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था मासूम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2026

Gaya Borewell Rescue Operation: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बोरवेल से बाहर निकला पीयूष, 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था मासूम

गयाजी:जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत के रघुनाथ नगर गांव में आज शाम को लगभग चार वर्षीय मासूम पीयूष कुमार (पिता –दिनेश कुमार) खेलते-खेलते एक बोरवेल में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरेवेल 300 फीट गहरा है और बच्चा लगभग 30 से 35 फीट की गहराई में फंसा गया।


घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर अंचल अधिकारी, फतेहपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर तथा थानाध्यक्ष, फतेहपुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का नेतृत्व किया।


लगभग सात घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद पीयूष को सकुशल बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। बोरवेल में फंसे पीयूष को लगभग सात घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाल लिया गया है। पीयूष को 1 बजकर 50 मिनट पर NDRF की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। एंबुलेंस से बच्चे को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। बच्चा बिल्कुल ठीक है।

See also  1340 CGL अफसरों से पहले जैसा लिया जाये काम, झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने उठाया कदम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now