सिर मुंडाते ही सम्राट चौधरी पर गिरे ‘ओले’ ; डॉ दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष

Bihar bjp president dilip jaisawal

कपटनाः  बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर सिर मुंडाते ही ओले गिरने वाली कहावत सटीक बैठती है । हाल में ही सरयू में अपना सिर मुंडवाने वाले सम्राट चौधरी की अध्यक्ष पद की कुर्सी चली गई है ।बीजेपी ने उन्हें हटाते हुए डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी की कमान सौंप दी है । जेपी नड्डा के निर्देश पर बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने चिट्ठी जारी कर  सम्राट चौधरी को पद से हटा दिया और दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी अध्यक्ष बना दिया ।

Bihar bjp president dilip jaisawal

 

बिहार विधान परिषद सदस्य हैं दिलीप जायसवाल

 

डॉक्टक दिलीप जायसवाल फिलहाल बीजेपी के विधान परिषद सदस्य हैं। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है । बीजेपी ने कई संगठानात्मक बदलाव किए हैं। राजस्थान के भी बीजेपी अध्यक्ष को बदल दिया गया हैं।

कौन हैं डॉक्टर दिलीप जायसवाल ?

गौरतलब है कि MGM मेडिकल कॉलेज, किशनगंज के डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल लगातार तीसरी बार पूर्णिया-सह-अररिया-सह किशनगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी हैं। 2022 के चुनाव में उन्होंने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।  आरजेडी के अपने  प्रतिद्वंदी  के हाजी अब्दुस सुब्हान को 5,342 मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई थी ।दिलीप जायसवाल ने 2014 में किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में क़रीब 2 लाख वोटों से उनकी हार हुई थी। 15 मार्च, 2024 को डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बतौर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री शपथ लिया था

IMG 7775 राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

बीजेपी ने कई संगठानात्मक बदलाव

कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों को भी बदला गया है । बिहार में सम्राट चौधरी को हटाने के पीछे नीतीश कुमार के खिलाफ उनके द्वारा दिए गए बयान को माना जा रहा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now