गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे को पुलिस ने पकड़ा, SSP प्रभात कुमार ने कराया पैदल परेड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे को पुलिस ने पकड़ा, SSP प्रभात कुमार ने कराया पैदल परेड

धनबाद में दहशत का प्रतीक बने गैंगस्टर प्रिंस खान जो विदेश में बैठक कारोबारियों को धमकाता है पैसे की वसूली करते है उसके खिलाफ धनबाद पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के 9 अपराधियों को पकड़ा और धनबाद की सड़क पर उनका परेड कराया। पुलिस ने अपराधियों के पास से इनके पास से 5 पिस्टल, 27 जिंदा कारतूस, 4 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह गिरोह पिछले साल शहाबुद्दीन की हत्या में शामिल था।

ढुलू महतो को आया गुस्सा, कंपनी के GM को धमकाया, कहा-‘मारकर मुंह फोड़ देंगे’, पुलिस अधिकारी देखते रहे तमाशा

धनबाद के नये SSP प्रभात कुमार को कार्यभार संभाले अभी एक महीने भी नहीं हुए है और उन्होने लोगों के मन में अपराधियों और प्रिंस खान का खौफ कम करने के लिए रणधीर वर्मा चौक से जेल तक पैदल मार्च कराया। इस दौरान लोग अपराधियों को देखकर उत्सुकता से पूछते रहे कि ये कौन हैं।

See also  धर्मशाला नहीं है भारत; शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में घुसपैठियों को बताया गंभीर खतरा

टीवी में अचानक हुए विस्फोट से लगी घर में आग, जमशेदपुर में सामने आया चौकाने वाला मामला

SSP प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करते थे और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इनकी गिरफ्तारी की। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन हत्याकांड में भी इनका हाथ था।

रांची के सिल्ली में एक घर में घुसा बाघ, गांव में मची अफरा-तफरी

गिरफ्तार अपराधी प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसूलने और रकम पहुंचाने का काम करते थे। कुछ व्यवसायियों के नाम भी सामने आए हैं, जो रंगदारी की रकम देते थे।गिरफ्तार अपराधियों में पश्चिमी सिंहभूम, चक्रधरपुर के 45 वर्षीय मो. हाशिम और 24 वर्षीय पीर मोहम्मद उर्फ गबरू, पूर्वी सिंहभूम, मानगो के अजय कांडियांग, बबलू कांडियांग, पिंटू लोहार, सरायकेला-खरसांवा के मो. एहसान, धनबाद के मो. सरवर, तनवीर आलम और सैफ अली उर्फ मुन्ना शामिल हैं।

See also  सरायकेला-खरसावां के चांडिल में अवैध बालू का कारोबार चरम पर, तीन चेक पोस्ट बने शोपीस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now