लोहरदगा पहुंचे जिला प्रभारी आलोक कुमार दूबे,संगठन विस्तार एवं मतदाता पुनरीक्षण पर हुई अहम बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 24, 2026

लोहरदगा पहुंचे जिला प्रभारी आलोक कुमार दूबे,संगठन विस्तार एवं मतदाता पुनरीक्षण पर हुई अहम बैठक

लोहरदगा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी आलोक कुमार दूबे प्रभारी बनने के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखेर भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026 05 24 at 8.13.53 PM

इसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुखेर भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में संगठन विस्तार, कमेटी के पदाधिकारियों के चयन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर एवं सजग है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के बीएलए-2 सभी बूथों पर नियुक्त किए गए हैं और उनकी जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर बीएलए-2 की बैठक बुलाकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए, ताकि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

See also  एसपी हारिस बिन जमां को भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारते देख पुलिस लाइन में लगे जयकारे

WhatsApp Image 2026 05 24 at 8.13.52 PM

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संगठनात्मक समन्वय मजबूत हो और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़े।
लोहरदगा जाने के क्रम में आलोक दूबे SIR प्रक्रिया को देखने तीन मतदान केंद्रों पर भी गया, जहां मैपिंग की स्थिति की जानकारी ली,लगभग 15-20 बूथों पर SIR कार्य नहीं दिखा, जिसकी सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंनें कहा ऐसा भी नहीं है कि एसआईआर के कार्य नहीं हो रहे होंगे,कांग्रेस पार्टी आम जनों से अपील करती है मैपिंग कराने में लापरवाही नहीं बरतें।
बैठक में कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष सजीद अहमद,सांसद निजी सहायक अलोक साहू, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, महासचिव शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, नूर महम्मद, जिला सोशल मिडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, OBC स्टेट कोर्डिनेटर संतोष महतो, कुणाल अभिषेक, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, NSUI जिलाध्यक्ष मनौवर आलम, प्रखण्ड अध्यक्ष जुगल भगत, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमील अंसारी, सेवादल जिलाध्यक्ष शम्भू प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष हामीद अंसारी, किशोर साहू, सुनील राम, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष रुस्तम अंसारी, परवेज आलम, सेराज अंसारी, लाल राजेश नाथ साहदेव, शैलेश कुमार, समन फैजान आदि उपस्थित थे।

See also  लुटेरों से छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम; जेवर शोरूम के दो कर्मियों को मिलेगा इनाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now