Dhullu Mahto ने RSS के मजदूर संगठन BMS के कार्यालय पर किया कब्जा, सरयू राय का बड़ा आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2024

Dhullu Mahto ने RSS के मजदूर संगठन के कार्यालय पर कब्जा कर लाल झंडा उठाया, सरयू राय का बड़ा आरोप

रांची: धनबाद से बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो के खिलाफ निर्दलीय विधायक सरयू राय लगातार हमलावर है। उन्होने अब ढुल्लू महतो के खिलाफ नया आरोप लगाया है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि bjp4india के #Dhanbad #लोकसभा के #छद्मसनातनी उम्मीदवार ने #संघपरिवार के मज़दूर संगठन #BMS कार्यालय पर कब्जा कर #सीपीएम के मज़दूर संगठन #AITUC का लाल झंडा उठा लिया है.#संघपरिवार की समन्वय बैठक में इसपर चुप्पी क्यों? क्या ऐसे उम्मीदवार ही @narendramodi के 400 पार बेड़ा में होंगे!

saryu post

Dhanbad बीजेपी में सिर फुटव्वल: ढुल्लू महतो और BJP नेता रागिनी सिंह समर्थकों के बीच झड़प ; एक गंभीर रूप से घायल

ढुल्लू को लेकर पीएम की गारंटी पर कसा था तंज

सरयू राय ने धनबाद से ढुल्लू महतो के खिलाफ अपनी पार्टी से उम्मीदवार देने की भी घोषणा कर दी है। जब से ढुल्लू महतो को बीजेपी ने धनबाद से उम्मीदवार बनाया है तब से सरयू राय मीडिया में लगातार ढुल्लू महतो के खिलाफ बयान देते रहते है। बात जब लीगल नोटिस देने की आई तो सरयू राय ने ढुल्लू महतों के चैलेंज दे दिया कि वो उनके खिलाफ हिम्मत है तो मानहानि का मुकदमा करें। इससे पहले भी सरयू ने 16 अप्रैल को पीएम मोदी को टैग करते हुए उनकी गारंटी वाले स्लोगन पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था कि @narendramodi धनबाद लोकसभा से @BJP4India के प्रत्याशी के विरूद्ध भ्रष्टाचार,रंगदारी,आय से अधिक अकूत संपत्ति रखने का ठोस सबूत मैंने पेश किया है. @BJP4Jharkhand के पास जवाब नहीं है,वे मुझपर आक्रामक हैं. ऐसा उम्मीदवार रहते भ्रष्टाचार के विरूद्ध आपकी गारंटी पर कोई कैसे भरोसा करेगा?

See also  Dhullu Mahto Nomination: स्कूली बच्चे, एंबुलेंस, प्रशासन सब हो गए बेहाल, टूटी आचार संहिता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now