रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के लाल महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को पत्नी साक्षी और बेटी जीेवा के साथ रांची-जमशेदपुर रोड़ पर स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचे। इस मंदिर में धोनी बचपन से जाते रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने के बाद धोनी ने जब भी कोई बड़ा फैसला किया या जब भी कोई बड़ा मैंच हुआ उससे पहले वहां जाकर देवड़ी मां का आशीर्वाद जरूर लिया।
झारखंड कैडर के सीनियर IPS हुए लूट के शिकार, दिल्ली में ठक-ठक गैंग के हुए शिकार, NIA में है अधिकारी की पोस्टिंग
शनिवार को जब रांची के माही देवड़ी मंदिर अपने बेटी और पत्नी के साथ पहुंचे तो इस बात के कयास लगाये जाने लगे कि क्या धोनी अब कोई बड़ा फैसला करने वाले है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में धोनी जब-जब देवड़ी मां के दरबार में गए उन्हे आशीर्वाद मिला। टी-20 वर्ल्ड कप जीतना हो या, वन डे क्रिकेट का बदशाह बनना हो, हर बार धोनी को देवड़ी मां का आशीर्वाद मिला। रांची के बुंडू में स्थित देवड़ी मंदिर में धोनी अपने बचपन से जाते रहे है।
इरफान अंसारी के बेटे कृष का रिम्स में निरीक्षण करते वीडियो हुआ वायरल, स्वास्थ्य मंत्री ने बताई अस्पताल जाने की असली वजह
धोनी जब स्थानीय या राज्य स्तर का क्रिकेट मैच खेला करते थे उस समय से ही देवड़ी मां के दरबार में जाकर जरूर माथा टेका करते थे। माता का आशीर्वाद माही को ऐसा मिला कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान बन गए। टी-20, वन-डे और टेस्ट ही नहीं आईपीएल में उन्होने चेन्न्ई सुपर किंग्स को भी बादशाह बनाया।
रांची से फ्लाइट का किराया हुआ सस्ता, 3-4 हजार रुपए कम हो गए टिकट के दाम; क्या है वजह
धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है। उन्होने 2025 का आईपीएल टूनामेंट एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेला। ये बात अलग है कि इस बार चेन्नई का प्रदर्शन अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है। चेन्नई की टीम सेमीफाइनल भी क्वालिफाई नहीं कर पाई। धोनी के आईपीएल संन्यास को लेकर भी कई बार सवाल उठे। आईपीएल खत्म होने के बाद भी धोनी ने अपने संन्यास को लेकर सस्पेंस बनाये रखा। अब धोनी 2026 का आईपीएल खेलेंगे या नहीं ये सबसे बड़ा संस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच धोनी का अपने पूरे परिवार के साथ देवड़ी मंदिर जाकर पूजा करना ये संकेत दे रहा है कि धोनी कोई बड़ा फैसला लेने वाले है।




