धीरज साहू के ठिकानों पर करोड़ों रूपये बरामद होने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, CBI और ED  से जांच कराने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 14, 2023

रांची : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद 351 करोड़ रूपया कैश मिलने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। जमशेदपुर के रहने वाले दानयाल दानिश ने इस मामले की जांच सीबीआई या ईडी से कराने की मांग हाईकोर्ट से की है। गुरूवार को इस मामले पर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।
दानिश की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि एक सांसद के ठिकाने से इतनी बड़ी मात्रा में कैश का बरामद होना एक गंभीर मामला है, ऐसा प्रतीत होता है कि ये एक आर्थिक अपराध है। ये पैसा कहां से आया है और इस पैसे में किस किस की हिस्सेदारी है ये एक जांच का विषय है, इसलिए पूरे मामले की सीबीआई या ईडी से जांच कराई जानी चाहिए।

See also  रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पुराने ट्वीट्स किये डिलीटः केजरीवाल और उनकी मां को लेकर कही थी आपत्तिजनक बातें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now