अंतरराष्ट्रीय दिवस पर रांची के DAV कपिलदेव स्कूल में सैकड़ों छात्रों ने किया एक साथ किया योगाभ्यास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2024

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर रांची के DAV कपिलदेव स्कूल में सैकड़ों छात्रों ने किया एक साथ किया योगाभ्यास

रांची: DAV कपिल देव में आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्यानंद योग संस्थान के स्वामी मुक्तरथ, बिहार स्कूल ऑफ योग मुंगेर के नीतीश कुमार और डीएवी कपिलदेव के शिक्षक त्रिपुरारि कुमार मिश्रा ने छात्र छात्राओं को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन ,कोणासन, पद्मासन ,अर्द्ध चक्रासन, बटरफ्लाई समेत हाथ,गर्दन,सिर आदि से संबंधित कई आसन और व्यायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह डीएवी कपिल देव के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा ने कहा कि हमें निरंतर योग का अभ्यास करना चाहिए और योग के आठों अंगों को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्कृति और विज्ञान के साथ लेकर चलने वाली संस्था है।पूरे भारत में डीएवी की लगभग 1000 संस्थाएं हैं और सभी संस्थाओं में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी संस्थाओं में योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि आज विश्व में शांति की जरूरत है और शांति सबसे पहले मन में आती है और योग मन शांत रखने में सहायक है।  सिन्हा ने कहा कि योग से त्याग भावना का विकास होता है। सिन्हा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम,पूर्व प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण रहे हैं।

See also  स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती रांची के डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल में मनाया गया

dav yoga1
इस अवसर पर सत्यानंद योग संस्थान के स्वामी मुक्त रथ ने कहा कि योग को अपनाने से आपके जीवन में विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है।

dav yoga3
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर योग करने वाले सभी नामांकित छात्र छात्राओं को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

dav yoga2

देखिये योग दिवस पर डीएवी कपिलदेव का दृश्य

dav yoga4dav yoga5dav yoga6dav yoga7

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now