सोने के जेवरात लेकर नहीं दिए पैसे,बिहार में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार

सोने के जेवरात लेकर नहीं दिए पैसे,बिहार में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार

सीतामढ़ी: शहर के स्वर्ण व्यवसायी एवं भाजपा नेता ध्रुव कुमार सर्राफ ने लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकन भुगतान नहीं करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।इसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष शाहीन परवीन और उनके करीबी पर 14 लाख 56 हजार 700 रुपये के जेवरात लेकर भुगतान नहीं करने का आरोप है। नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित शाहीन परवीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पीड़ित व्यवसायी ध्रुव कुमार सर्राफ ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 13 अप्रैल 2021 को शाहीन अपने साथ मो. अली अंसारी को लेकर दुकान पर पहुंचीं।उन्होंने घर में शादी होने की बात कह करीब 259.520 ग्राम सोने के आभूषण पसंद किए। इसमें हार, चेन, कंगन, अंगूठी समेत अन्य गहने थे।व्यवसायी के अनुसार, आरोपित पक्ष ने पहले कच्चा बिल बनवाया और बाद में भुगतान करने का भरोसा देकर जेवरात अपने साथ ले गईं।भुगतान के नाम पर 10 लाख, चार लाख और 50 हजार रुपये के तीन अलग-अलग चेक दिए, जो शाहीन परवीन और मो. अली अंसारी के संयुक्त खाते से जारी किए गए थे।
बाद में आरोपितों ने दो महीने तक चेक बैंक में जमा नहीं करने का दबाव बनाया। इसके बाद नकद भुगतान का भरोसा देकर टालमटोल करते रहे। न तो पैसे लौटाए गए और न ही गहने वापस किए गए।पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि मामले को लेकर उनके अधिवक्ता विमल कुमार शुक्ला के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भेजा गया, लेकिन आरोपित पक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि शाहीन परवीन पूर्व के एक गबन मामले में भी फरार चल रही थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि शाहीन परवीन भाजपा में फिलहाल किसी जिम्मेदार पद पर नहीं हैं।

See also  स्पां में देह व्यापार की आशंकाः दरवाजा तुड़वाकर सेंटर में दाखिल हुई IAS अधिकारी, 5 लड़कियां पकड़ी गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now