देवर-भाभी लव स्टोरी और मर्डर… पत्नी ने की पति की हत्या, वॉट्सऐप चैट से खुला गया राज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2025

love_triangle_murder_in_ranchi_jharkhand

डेस्कः दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हत्या को करंट लगने का हादसा बताकर महिला ने पति करण देव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी, लेकिन मृतक के भाई के शक जताने और कुछ अहम सुराग देने के बाद मामला पलट गया। पुलिस को आरोपी के फोन की वॉट्सऐप चैट से हत्या की साजिश रचे जाने का पता चला।

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि मृतक करण देव परिवार समेत उत्तम नगर के ओम विहार इलाके में रहता था। 13 जुलाई को परिजनों ने उसे माता रूपरानी मग्गो अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने करंट से मौत की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उत्तम नगर थाना पुलिस, एसएचओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में जांच में जुट गई। मृतक के भाई ने महिला और चचेरे भाई पर संदेह जताया, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और साजिश की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

See also  27 साल बाद शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिन की, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त, शुभ संयोग, पूजा विधि

पीएम मोदी को मोतिहारी में कार्यक्रम के दौरान दिखाएं काले झंडे, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया, तेजस्वी ने साधा निशाना

मृतक करण की पत्नी ने परिजनों को विश्वास में लेकर पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कही, जिस पर परिजन भी अड़ गए। लेकिन उत्तम नगर थाना पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया। प्राथमिक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत पर संदेह जताया और बताया कि करण को नींद की दवाएं दी जाती थीं। उसके खून में दवाओं की अत्यधिक मात्रा पाई गई, जिससे मौत का कारण संदिग्ध लगने लगा। रिपोर्ट के बाद पुलिस का शक गहरा गया और मामले की जांच को नया मोड़ मिला। चैट के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक करण के भाई ने चचेरे भाई के फोन में वॉट्सऐप चैट पढ़ी, जो करण की पत्नी और चचेरे भाई के बीच हुई थी। चैट में दोनों ने करण की हत्या की साजिश रची थी। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। करण के भाई ने यह चैट पुलिस को सौंपी। चैट के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूछताछ के जरिए साजिश की गहराई जानने में जुटी है।

See also  ट्रंप के पास नहीं है टैरिफ लगाने का अधिकार, US की अदालत ने फटकारा; भड़क गए राष्ट्रपति

रांची के दो बिल्डरों को पुलिस की वर्दी पहनकर अपराधियों ने किया अगवा, लूट लिये 50 लाख रुपये

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now