झारखंड के सरकारी स्कूलों में 20 दिसंबर से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जेसीईआरटी ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2025

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 20 दिसंबर से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जेसीईआरटी ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

रांचीः झारखंड के सरकारी तथा सहायता प्राप्त स्कूलों में अब 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा होगी। यह परीक्षा दो-दो पालियों में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम तीन बजे तक आयोजित होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(JCERT) ने गुरुवार को इस परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया। परिषद ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के बाद संशोधित तिथि जारी की।

विधानसभा में बीजेपी पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-सत्ता पक्ष को आईना दिखाने वाला विपक्ष हो गया गायब
जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, अर्द्धवार्षिक परीक्षा सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों, झारखंड आवासीय विद्यालयों, मॉडल विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा के लिए आयोजित होगी। पहली से दूसरी कक्षा की परीक्षा मौखिक होगी। तीसरी से आठवीं कक्षा की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के दौरान बच्चों को मध्यान भोजन भी दिया जाएगा। दिशानिर्देश के अनुसार, 20 दिसंबर को शनिवार का अवकाश होने के कारण शिक्षकों को इस तिथि के बदले क्षतिपूर्ति देय होगा।

See also  सतीश शाह का निधन: ‘सराभाई वर्सेस सराभाई’ फेम दिग्गज अभिनेता 74 वर्ष की उम्र में नहीं रहे, अंतिम संस्कार रविवार को
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now