- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

दिल्ली NCR में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो, 148 फ्लाइट रद्द, ट्रेन सेवा प्रभावित

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिन में छाये रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेस्कः दिल्ली-NCR इन दिनों प्रदूषण, घने कोहरे और ठंड की मार झेल रहा है। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है, जबकि प्रदूषण डार्क रेड जोन में बना है। सर्दी का बात करें तो बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बढ़ती सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी बेहद आम सी हो गई है। अस्पताल में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है।दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 148 फ्लाइट रद्द कर दी गई है।ट्रेन सेवा भी कोहरे की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

रांची सहित चार जिलों में शीतलहर, गुमला में ठंड का 10 सान का रिकार्ड टूटा, 12 जिलों में घने कोहरे के आसार
प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली-NCR घने कोहरे के आगोश में है। ITO में घने कोहरे की परत छाई हुई है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास भी कोहरा है। दिलशाद गार्डन, आनंद विहार, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर, अक्षरधाम और ओखला में विजिबिलिटी लगभग जीरो रही। यही हाल नोएडा के ओखला बर्ड सेंचुरी, यमुना एक्सप्रेस सहित ज्यादातर इलाकों में रहा। इसका सबसे ज्यादा असर वाहनों चालकों पर पड़ रहा है।सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कल यानी नए साल के मौके पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शीतलहर का असर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।

See also  PRAKRIDA 2026: खेलों के महाकुंभ में गूंजेगा युवा जोश, "नारी शक्ति और खेल भावना का अद्भुत संगम”

बिहार में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, 5 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिल्ली का प्रदूषण
दिल्ली का ओवरऑल AQI 383 दर्ज किया गया है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-NCR में देखने को मिल रहा है। समीर ऐप के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली के 38 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर में 37 पर प्रदूषण खतरनाक स्थिति में रिकॉर्ड किया गया है। 15 इलाकों का AQI डार्क रेड जोन में दर्ज किया गया है। इसके अलावा 23 इलाकों में प्रदूषण का रेड अलर्ट है, जहां AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है। सबसे ज्यादा आनंद विहार का AQI-452 दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम AQI NSIT द्वारका का 297 दर्ज किया है।

See also  बोकारो से धनबाद तक रन फॉर खतियान, पूर्व विधायक अमित महतो समेत अन्य ने लगायी दौड़

तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला DGP, अधिसूचना जारी
एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने घने कोहरे की स्थिति में यात्री एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, लो विजिबिलिटी प्रक्रियाएं लागू हैं, जिससे उड़ानों में देरी या कैंसिलेशन हो सकता है।इंडिगो ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा, ‘दिल्ली और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर सुबह घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगर विजिबिलिटी कम रही तो दिन में उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरी बदलाव कर रहे हैं। एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस चेक करें। सड़क ट्रैफिक भी प्रभावित हो सकता है, इसलिए अतिरिक्त समय रखें।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now