तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की पहली महिला DGP, अधिसूचना जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2025

झारखंड में DGP की नियुक्ति पर उठे सवाल, गृह मंत्रालय ने तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताया

रांचीः झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा को झारखंड की प्रभारी डीजीपी से स्थायी डीजीपी बना दिया गया है। इस सबंध सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रभारी से स्थायी डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा
आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी–HoPF) नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 30 दिसंबर 2025 को अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना के अनुसार तदाशा मिश्रा (आईपीएस, 1994 बैच) की नियुक्ति वर्ष 2025 में अधिसूचित “महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली, 2025” के प्रावधानों के तहत की गई है।साथ ही 29 दिसंबर 2025 की संशोधित संकल्प संख्या-5051 में निहित प्रावधानों को भी इस नियुक्ति में आधार बनाया गया है।

JSSC CGL के1910 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र, कहा-अगली बार साजिश करने वालों को भेजेंगे जेल
प्रभारी से पूर्णकालिक डीजीपी
अधिसूचना में कहा गया है कि तदाशा मिश्रा पहले से झारखंड की प्रभारी महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (HoPF) के रूप में कार्यरत थीं।अब उन्हें औपचारिक रूप से झारखंड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (HoPF) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित कर दिया गया है।
राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचनायह नियुक्ति झारखंड के राज्यपाल के आदेश से की गई है और अधिसूचना पर गृह विभाग के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। अधिसूचना संख्या 13/पी-101/2024-5065/सी, दिनांक 30/12/2025 के तहत इसे राजकीय गजट में प्रकाशन हेतु भी चिह्नित किया गया है।

See also  रांची के युवक को महंगी पड़ी सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती, हो गई डेढ़ करोड़ की ठगी

धनबाद के ज्वेलरी शॉप में लूट, गार्ड को बंधक बना बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
झारखंड की पहली महिला डीजीपी तादाशा मिश्रा ओडिशा की रहने वाली हैं। 1994 में यूपीएससी में सफल होने के बाद उन्हें बिहार कैडर मिला, झारखंड अलग होने के बाद वह झारखंड कैडर में ही रह गईं। तदाशा मिश्रा की छवि एक ईमानदार आईपीएस अफसर की रही है। पूरे करियर में उनका किसी भी विवाद से कोई नाता नही नही रहा है।
झारखंड राज्य के निर्माण होने के बाद आईपीएस तादाशा मिश्रा झारखंड कैडर में ही रह गईं। कैरियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने रांची के सिटी एसपी के रूप में योगदान दे चुकी हैं। झारखंड में तादाशा मिश्रा ने बोकारो एसपी के अलावा एडीजी रेल और गृह, जेल और आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now