DESK: असम में बुधवार को सुबह-सुबह बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है। इस रेल हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।


मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी ट्रेन
गुवाहाटी के पास डिगारू इलाके में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है। ये हादसा आज सुबह हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, कितने यात्री घायल हुए हैं? इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
#WATCH | Assam: A locomotive and five coaches of the Kolkata-Sairang Express (Train No. 13125) derailed at Digaru Railway Station in Kamrup (Metro) district at around 6:54 am today.
According to Northeast Frontier Railway, all passengers are safe, and no injuries have been reported. Passengers are being transported to their destinations by an alternative train. Relief and rescue operations have been launched.
(Visuals from the spot)
— ANI (@ANI) November 11, 2026
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार असम के डिगारु कोलकाता -सैरांग एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन मिजोरम से कोलकाता जा रही थी।
गुवाहाटी, असम: असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए।
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO ने बताया, “11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 06:54 बजे, जब ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस को असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको-पायलट गति को नियंत्रित नहीं कर सका। इसके परिणामस्वरूप उस ट्रेन का इंजन और उसके 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और महाप्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2026







