- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

चाईबासा में हथिनी की मौत से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका

chaibasa elephant

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा वन क्षेत्र के एक खेत में शुक्रवार को एक हथिनी मृत पाई गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार रात हथिनी की मौत की सूचना मिली थी लेकिन रात होने के कारण उनकी टीम पट्टाजैंत गांव में घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी।

चाईबासा में हथिनी की मौत से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका

झूंड  से बिछड़ गई थी हथिनी

उन्होंने बताया कि हथिनी अपने झुंड से अलग होने के बाद रास्ता भटककर जोतिया जंगल के पास के गांव में पहुंच गयी, जहां उसकी मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि हथिनी का पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शरीर के नमूने रांची स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

See also  ED का खुलासाः फर्जी दस्तावेज से 103 एकड़ वन भूमि की हुई खरीद-फरोख्त

हथिनी के शरीर के चोट के निशान नहीं

हथिनी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और आस-पास के क्षेत्र में बिजली के तार न होने के कारण करंट लगने की संभावना से भी इनकार किया जा रहा है।

इससे पहले भी हो चुकी है हथिनी की मौत

ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी नए साल पर सरिनसिया गाँव में एक गर्भवती हथिनी की मौत हो गई थी । हथिनी का शव सब्जी के खेती में पाया गया था

भाषा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now