डाकघर में नौकरी के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, CBI की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2023

पलामू : सीबीआई की टीम ने मेदिनीनगर स्थित प्रधान डाकघर पर सोमवार को छापेमारी की। पोस्टल असिस्टेंट संजय कुमार गुप्ता को सीबीआई की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। संजय अभ्यर्थी से 15 हजार रिश्वत ले रहा था तभी रांची से आई सीबीआई की टीम ने उसे पकड़ लिया।

palamu cbi
सीबीआई को जानकारी मिली कि ग्रामीण डाक सेवक बहाली के नाम पर एक अभ्यर्थी से 25 हजार रिश्वत की डिमांड की गई है। इसके बाद सीबीआई की टीम ने रणनीति बनाकर संजय कुमार गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोपहर एक बजे करीब सीबीआई की टीम डाल्टेनगंज स्थित हेड पोस्ट ऑफिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए संजय को गिरफ्तार किया।
रांची से आई सीबीआई की टीइ संजय से पोस्ट ऑफिस में ही पूछताछ कर रही है और नियुक्ति के इस खेल में कौन कौन शामिल है इसकी जानकारी ले रही है। सीबीआई ने पोस्टल असिस्टेंट संजय के कंप्यूटर और कागजातों की जांच कर रही है।

See also  झारखंड में गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष ने की बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now