खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, हवाई फायरिंग करते दिखे 2 गार्ड, उठा ले गई पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2026

खान सर कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, हवाई फायरिंग करते दिखे 2 गार्ड, उठा ले गई पुलिस

पटनाः 2 जून की शाम को मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोलीबारी दिख रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लोग बंदूक में गोली भरकर हवा में फायरिंग कर रहे हैं। इन दोनों को खान सर के बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरा मामला और गंभीर हो गया है।खान सर की कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग के लोगों में मारपीट की घटना से जुड़े फायरिंग केस में पटना पुलिस ने दो गार्ड्स को पकड़ा है। दोनों ही गार्ड्स खान सर की कोचिंग के हैं।


खान सर और ज्ञान बिंदु के अलग-अलग दावे
खान सर ने अपनी कोचिंग के बाहर 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था।पटना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, जिसके बाद खान सर ने अपने दावे से एक ही दिन में यू-टर्न ले लिया था। अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है अब पटना पुलिस ने फायरिंग के केस में खान सर की कोचिंग के ही दो गार्ड्स को उठा लिया है।ज्ञान बिंदु कोचिंग की तरफ से आदर्श नाम के व्यक्ति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यह वीडियो जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि खान सर के गार्ड ने ही गोली चलाई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद नजर नहीं आए। उन्होंने इसे खान सर की साजिश बताया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो साथियों अभिषेक व गौरव को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम तीनों को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया और तीनों को बेऊर जेल ले जाया गया। कोर्ट में पेशी से पहले उनका मेडिकल चेकअप भी एलएनजेपी अस्पताल में कराया गया।
रौशन आनंद का बयान
गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने कहा कि पुलिस ने खुद साफ कर दिया है कि वहां कोई गोली नहीं चली थी। यह पूरी घटना उन्हें और उनकी कोचिंग को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है।उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। वे किडनी के मरीज हैं और पिछले साल उनका ऑपरेशन भी हुआ था।

See also  Breaking News: गोड्डा में जयराम महतो की पार्टी के नेता सूर्या हांसदा एनकाउंट में मारा गया, कई आपराधिक मामलों में था वांटेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now