मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, श्रमिकों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने का निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, श्रमिकों का डिजिटल डाटाबेस तैयार करने का निर्देश

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे है। गुरुवार को उन्होंने श्रम , नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक के दौरान विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अविनाश कुमार के साथ विभाग के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस बैठक में अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने योजना एवं विकास विभाग की भी समीक्षा बैठक की जिसमें मंत्री राधा कृष्ण किशोर मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने बैठक में दिये निर्देश
🎯 राज्य के असंगठित, निर्माण एवं प्रवासी श्रमिकों का अद्यतन डिजिटल डाटाबेस जल्द से जल्द तैयार करें।
🎯 देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत झारखंडी श्रमिकों की मैपिंग एवं ट्रैकिंग के लिए सशक्त पोर्टल विकसित करें।
🎯 श्रमिकों की सहायता एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न राज्यों में हेल्पलाइन और प्रवासी सहायता केंद्र स्थापित करें।
🎯 श्रमिकों के निबंधन अभियान को तेज करते हुए कैम्प लगाकर ई-श्रम एवं अन्य पोर्टलों पर पंजीकरण सुनिश्चित करें।
🎯 श्रमिकों को सेफ्टी किट, सुरक्षा उपकरण एवं कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का लाभ सुनिश्चित करें।
🎯 पलायन रोकने और श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई कार्ययोजना एवं रोजगारोन्मुखी नीतियां तैयार के सबमिट करें।
🎯 राज्य भर में श्रमिक चौक एवं श्रमिक पड़ावों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त श्रमिक चौक-सह-सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करें।
🎯 प्रत्येक जिले में एक मॉडल आईटीआई विकसित करें तथा आईटीआई की ग्रेडिंग कर आधुनिक एवं हाई-वैल्यू कृषि आधारित पाठ्यक्रम शुरू करें।
🎯 कौशल प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक मशीनों, लैब्स एवं स्मार्ट क्लासरूम से सुसज्जित करें।
🎯 प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए मजबूत प्लेसमेंट एवं रोजगार श्रृंखला विकसित करें, ताकि उन्हें प्रशिक्षण के बाद बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

See also  बड़ी खबरः पटना में तेजस्वी यादव के आवास पहुंचे एसएसपी और एसडीएम, आनंद मोहन के बेटे ने लगाया बड़ा आरोप

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now