रांचीः चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी हो रही है।
रांची के रातू में बच्ची की मुंहबोले भाई ने कर दी हत्या, लापता होने की कहानी गढ़ी, आरोपी के पिता ने गयाजी में कराया अंत्येष्टि
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के सफाया करने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षाबलों के जवान सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इसे दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाये जाने की मकसद से रखा आईईडी ब्लास्ट कर गया। नक्सलियों की इस साजिश के कारण सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है। नक्सलियों ने रास्ते में कई आईईडी लगा रखे है, जिससे बचना सुरक्षाबलों के लिए एक चुनौती बनी हुई है।


