देवघर में पुरोहित को अपराधियों ने मारी गोली, पैर से निकाली गई गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

devghar sadar hospital

बिहार के बाद झारखंड में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। शनिवार की रात देवघर नगर थाना क्षेत्र के शीतल मलिक रोड में अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक युवक के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां उसके पैर से गोली निकाल दी गई।

घायल युवक के परिजन ने बताया कि वह पुरोहित का काम करता है, शनिवार रात को शिवगंगा घाट जा रहा था, शीतल मलिक रोड के समीप बाइक सवार ने गोली चला दी जिससे उसके पैर में गोली लगी। वह घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा और घर वालों को इसकी सूचना दी, इसके बाद सभी लोग उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

बता दें कि बिहार में लगातार गोलीबारी के बाद हत्या की घटनाएं समाने आ रही है। गोपाल खेमका के बाद अपराधी चंदन मिश्रा को अस्तपाल में घूस कर गोली मारी गई है। हालांकि दोनों मामलों में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

See also  अबुआ आवास को लेकर नहीं रखें कोई शंका, जरूरत पड़ी तो बढ़ाया जाएगा अबुआ आवास- CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ेंः 

भाकपा माओवादियों का 3 अगस्त को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान, नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर आह्वान

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा

हिमाचल में 2 भाइयों ने एक लड़की से की शादी, कायम रखी बहुपतित्व परंपरा, क्या बोली दुल्हन?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now