भाकपा माओवादियों का 3 अगस्त को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान, नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर आह्वान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 20, 2025

Jharkhand Naxal News

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर माओवादियों को मारने के खिलाफ भाकपा माओवादी संगठन ने 3 अगस्त को झारखंड बिहार बंद की घोषणा की है। 3 अगस्त को बिहार,झारखंड , पश्चिम बंगाल ,असम और उत्तरी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। पूर्वी रीजनल ब्यूरो प्रवक्ता संकेत ने एक विज्ञप्ति जारी कर बंद का आह्वान किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाकपा माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो ने 20 जुलाई से 3 अगस्त तक झारखंड में स्मृति सभा करने का ऐलान किया है। इसलिए 3 अगस्त को बिहार-झारखंड में बंद रहेगा। माओवादी संगठन के जनरल सेक्रेटरी बसवराजू और अन्य बड़े माओवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सलियों ने यह बंद बुलाया ह।

झारखंड सहित नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षाबलों द्वारा बड़े नक्सलियों को मारे जाने और नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान के बाद माओवादी संगठन ने बंद की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ेंः

चंदन मिश्रा हत्याकांडः शूटर तौसीफ समेत महिला हुई अरेस्ट, 3 मददगार को STF ने पटना-बक्सर से दबोचा

See also  बिहार में नीतीश का बीजेपी के साथ जाना तय !, 28 को होगा शपथग्रहण, सुशील मोदी होंगे डिप्टी सीएम!

व्हाट्सऐप पर तेज प्रताप यादव की डीपी लगा कौन कर रहा चैट, पूर्व मंत्री ने पटना में किया केस

हिमाचल में 2 भाइयों ने एक लड़की से की शादी, कायम रखी बहुपतित्व परंपरा, क्या बोली दुल्हन?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now