टाटानगर रेल यार्ड में दिखा तेंदुआ, व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल, लोग किये गये सतर्क

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2026

टाटानगर रेल यार्ड में दिखा तेंदुआ, व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल, लोग किये गये सतर्क

जमशेदपुरः टाटानगर यार्ड में रेलवे ट्रैक के आसपास मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे एक तेंदुआ को देखा गया। जानकारी के अनुसार, एक रेलकर्मी और आरपीएफ के जवानों ने पहले तेंदुआ को देखा। उक्त रेलकर्मी ने इंजन से ही देखा कि तेंदुआ घूम रहा है, इसके बाद उसका वीडियो बनाया। तेंदुआ आसपास के इलाके में घूमता रहा। इसके बाद एक जगह रूका और फिर कहीं लंबी घास में गुम हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे ने वहां काम करने वाले कर्मियों को सचेत कर दिया है। साथ ही डीएफओ सब आलम अंसारी को तत्काल जानकारी दी गयी। डीएफओ ने वन विभाग की टीम को टाटानगर रेल यार्ड की ओर रवाना किया। रेलवे यार्ड का यह इलाका बेहद संवेदनशील है क्योंकि यहां दिन-रात रेलकर्मियों की आवाजाही रहती है और ट्रेनों की शंटिंग का कार्य होता है।
व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो
मंगलवार शाम से ही व्हाट्सएप ग्रुप्स में एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर टाटानगर यार्ड के सुनसान और झाड़ियों वाले हिस्से के आसपास एक तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ नजर आ रहा है। यह इलाका रेलवे के परिचालन के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। यहां रात-दिन रेलकर्मियों की आवाजाही लगी रहती है और शंटिंग का कार्य होता है। ऐसे में इस जंगली जानवर की मौजूदगी किसी भी समय एक बड़ी और अप्रिय घटना का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों में खौफ
वीडियो सामने आने के बाद से रेलवे कॉलोनियों और आसपास के निवासियों में दहशत का माहौल है। चूंकि यार्ड का काफी हिस्सा सुनसान और झाड़ियों से भरा है, इसलिए खतरा और बढ़ गया है।
टाटानगर की रेल यूजर्स’ ने एक्स (X) पर किया पोस्ट, रेस्क्यू की मांग
यार्ड जैसे व्यस्त और संवेदनशील इलाके में तेंदुए की चहलकदमी से किसी भी बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ‘टाटानगर की रेल यूजर्स’ ने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए रेलवे और वन विभाग के प्रमुख अधिकारियों को टैग किया। उन्होंने अपने पोस्ट में @rpfser, @rpfserckp, और @serailwaykol को टैग करते हुए लिखा:


RPF SER ने लिया त्वरित संज्ञान, दिए जांच के निर्देश
इस गंभीर सूचना और वायरल वीडियो की खबर को रेलवे प्रशासन ने पूरी गंभीरता से लिया है। ‘टाटानगर की रेल यूजर्स’ के इस पोस्ट के जवाब में दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ (RPF SER) ने तत्काल संज्ञान लिया। RPF SER के आधिकारिक हैंडल (@rpfser) ने चक्रधरपुर मंडल के आरपीएफ (@rpfserckp) को टैग करते हुए निर्देशित किया:रेलवे सुरक्षा बल के इस आधिकारिक निर्देश के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि यार्ड इलाके में सघन गश्ती और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया जाएगा।

See also  बिहार बंद में भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी की, भाड़े पर लोग बुला लेते: तेजस्वी यादव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now