बिहार में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, दूसरा शख्स फायरिंग से हुआ घायल, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप

बिहार में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, दूसरा शख्स फायरिंग से हुआ घायल, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप

डेस्कः बिहार के शिवहर जिले में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ठेकेदार की हत्या कर दी। वहीं अन्य दूसरा शख्स भी अपराधियों की गोली से घायल हो गया है।

नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह को लेकर दी गई धमकी, नक्सलियों ने पर्चा में लिखा कि मदद की तो 6 इंज छोटा कर देंगे
बुधवार को पुरहनियां थाना क्षेत्र के दोस्तियां गांव में अपराधियों की गोली से ठेकेदार गुड्डू सिंह की मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से लाल कृष्ण झा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी पैदल आए और घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही फरार हो गए।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर BJP का टोपी-झंडा शुरू हुआ विवाद, तेजप्रताप यादव ने मूर्ति को दूध और गंगाजल से धोकर किया शुद्ध
इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार, एसटीएफ की टीम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now