बिहार के NDA के सम्मेलन में संग्राम, नीतीश और चिराग की पार्टी के नेता भिड़े, विधायक के बेटे और सांसद की बेटी आमने-सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

बिहार के NDA के सम्मेलन में संग्राम, नीतीश और चिराग की पार्टी के नेता भिड़े, विधायक के बेटे और सांसद की बेटी आमने-सामने

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन उस समय जंग का मैदान बन गया जब टिकट के दो दावेदार उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। JDU नेता और विधायक रहे महेश्वर यादव के बेटे प्रभात किरण और वैशाली से LJP(R) सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह के समर्थकों ने गदर मचा दिया। मारपीट और तोड़फोड़ के बीच गोली चलने के अफवाह के कारण भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ दी गईं।

धमेंद्र प्रधान को मिली बिहार चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी, BJP ने बनाया प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य सह-प्रभारी
गायघाट के जारंग हाईस्कूल मे गुरुवार को आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाहरी और स्थानीय नेता के मुद्दा को लेकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम के शुरुआत मे ही युवा नेत्री कोमल सिंह(सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी) के मंच के पास पहुंचते ही कुछ स्थानीय नेताओं ने बाहरी भगाओ गायघाट बचाओ का नारा लगा दिया। प्रभात किरण के समर्थक कोमल सिंह का विरोध कर रहे थे। मंच के पास खड़े दोनों पक्ष के कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। कुर्सियां फेंकी गई। मंच की ओर झंडा भी फेका गया। हलाकि इस हंगामा मे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हंगामे के बाद गोली चलने की अफवाह भी उड़ी। जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

See also  हेमंत सरकार में होमगार्ड जवानों को तोहफा, मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक राशि देने को दी स्वीकृति

‘चोरी-चमारी’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर फंसे, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल
मंच पर भी प्रभात किरण और कोमल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टेबल भी पलट दिया गया और कुर्सियां तोड़ दी गईं। मंच पर अफरातफरी मची रही। हालात को संभालने में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। लोग कार्यक्रम स्थल से निकल कर भागने लगे। इसबीच कार्यक्रम स्थल पर फूल ले जा रहे जेसीबी को भीड़ के कुछ लोगों ने रोक कर फूल फेंक दिया। कार्यक्रम से वापस जा रहे लोगों को कार्यकर्ता ने फिर से वापस भेजा। हलाकि कुछ देर मे ही मंच संचालन शुरु हो गया व विभिन्न गुटों के कार्यकर्ता मंच के पास अपने चहेते नेता का तख्ती लिए नारेबाजी करते दिखे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now