RKDF यूनिवर्सिटी में रुपी सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन, दी गई हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2026

रांची: झारखंड के  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन पर आज RKDF University, Ranchi परिसर में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2026 10 08 at 14.12.17

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में RKDF University, Ranchi का पूरा परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। सभा का समापन दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

See also  JSSC CGL मामले को लेकर हिरासत में लिये गए देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने किया रिहा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now