लोहरदगा में कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने किया स्टेशन का निरीक्षण, बोदा स्टेशन पर जांच कर दिये कई निर्देश

लोहरदगाः दक्षिण-पूर्व रेलवे सर्किल के कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) बृजेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन सहित लोहरदगा से बोदा रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया। उनके साथ डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा सहित रेलवे के कई अधिकारी थे। सीआरएस बृजेश कुमार मिश्रा रेलवे के कई अधिकारियों ने विशेष सलून से लोहरदगा पहुंच कर सुरक्षा संबंधी कई मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि हम सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं चाहते हैं। सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाना चाहिए। इस दौरान सीआरएस ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन में स्टेशन मैनेजर के केबिन, कंट्रोल रुम, वेटिंग रुम, प्लेटफार्म संख्या एक और दो, स्टेशन परिसर में किए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधी कार्य की भी जांच की। जांच के दौरान सीआरएस ने निर्माण कार्य करा रहे संवेदक और रेलवे के अधिकारियों से कई सवाल भी किए। साथ ही कुछ त्रुटियों को लेकर उन्होने नाराजगी भी जताई। सीआरएस ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म का पूरी दूरी तक निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2025 07 04 at 19.02.11 c75b7b68 scaled

झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के खिलाफ चलगी विभागीय कार्रवाई, राज्य सरकार ने दी अनुमति

इसके बाद वह लोहरदगा स्टेशन से बोदा स्टेशन तक गए और वहां भी रेलवे लाइन, सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। हालांकि सीआरएस ने मीडिया से कोई बात नहीं की। दक्षिण-पूर्व रेलवे सर्किल के कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) बृजेश कुमार मिश्रा के निरीक्षण को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कुछ नई ट्रेनों का परिचालन इस लाइन पर जल्द हो सकता है। मौके पर सीनियर डीएससी पवन कुमार सिंह, सीनियर डीएम विनोद कुमार, सीनियर डएसओ श्रीनिवास राव आदि मौजूद थे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now