झारखंड में ठंड की हुई वापसी, 15 डिग्री के नीचे आया पारा, अगले 48 घंटे में होगी भारी गिरावट

झारखंड में ठंड की हुई वापसी, 15 डिग्री के नीचे आया पारा, अगले 48 घंटे में होगी भारी गिरावट

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के मौसम में अचानक ठंड बढ़ गई, गुरुवार से एक फरवरी के बीच धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार फिलहाल राज्य में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्के बादल और कोहरे का असर बना रह सकता है।

बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड
गुरुवार की सुबह रांची में हल्के बादल छाए रहे और कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला। दिन भर ठंडी उत्तरी हवाएं चलती रहीं, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को अधिक ठंड का एहसास हो रहा है।

देवघर साइबर फ्रॉड का हॉट स्पॉट घोषित, देश का पहला बैंकिंग रिस्क एरिया, नये खाते खोलने की प्रक्रिया सख्त
रांची का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस
गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में आई इस गिरावट के कारण ठंड का असर और तेज हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तरी दिशा से हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण ठंडक बढ़ी है। अगले दो दिनों के दौरान रांची के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है।

रांची में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, उधार का पैसा मांगना बना कारण, आरोपी गिरफ्तार
चार फरवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे सुधार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन से चार फरवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है और मौसम सामान्य होने लगेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now