- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

पटनाः बिहार के अधिकांश हिस्सों में आंशिक कोहरा रहेगा, जबकि उत्तरी बिहार के 6 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। पटना समेत अन्य क्षेत्रों में हल्का कोहरा रहेगा। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 9-14°C और अधिकतम 22-28°C रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 फरवरी के आसपास दक्षिण-पश्चिमी भागों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी से अचानक क्यों मिले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ?
इस बीच आज मौसम विभाग ने 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी शामिल है। इन इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही तेज हवा और बादल छाए रहने की भी संभावना है।
अन्य जिलों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो, बाकी के जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन इससे ठंड के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। यानी कि मौसम सामान्य बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण का वाल्मिकी नगर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुपौल जिले में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

See also  69 हजार शिक्षकों की भर्ती का लिस्ट रद्द, हाईकोर्ट ने फिर से परिणाम जारी करने का दिया आदेश

JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा 2026: 103 पदों पर बहाली, 31 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि अगले 3 तीनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और ज्यादा कुछ बदलाव नहीं होगा। हल्के बादल के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही कुछ समय पर तेज हवा भी चल सकती है। खासकर, उन जिलों में जहां आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है।
पटना में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में मौसम सामान्य बना रहा। सुबह के वक्त ठंड और दोपहर तक अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली।लेकिन शाम होते-होते तेज हवा चलने लगी, जिससे थोड़ी ज्यादा ठंड लोगों को महसूस हुई।आज भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 से 10 जबकि अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

See also  Chamra Linda पर झामुमो की कार्रवाई, पार्टी की सदस्यता निलंबित

UGC पर सुप्रीम कोर्ट ने वहीं किया जो मैंने कहा, निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के लोग, सोशल मीडिया किया जा रहा ट्रोल
बिहार में मौसम बदलने की वजह?
बिहार में मौसम बदलने को लेकर वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि इस वक्त बिहार के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसी वजह से ठंड थोड़ी ज्यादा लग रही और बारिश की संभावना भी बन रही है।नमी रहने की वजह से ही कोहरे की स्थिति भी बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now