JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो शिक्षकों के घर से कई दस्तावेज जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2026

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो शिक्षकों के घर से कई दस्तावेज जब्त

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सीआईडी की टीम ने 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। रांची, पलामू, देवघर, धनबाद, गोड्डा, रामगढ़ के कई ठिकानों में परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाले गए।
सोमवार को सीआईडी और पलामू पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के दो आरोपितों- संतोष कुमार सिंह और रविशंकर कुमार के ठिकानों पर एक साथ छापामारी की।कार्रवाई के दौरान लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।सीआईडी टीम ने संतोष कुमार सिंह के मेदिनीनगर के हमीदगंज स्थित बीएन कॉलेज के पास स्थित आवास और नौडीहा बाजार स्थित पैतृक घर की तलाशी ली। वहीं, दूसरे आरोपित रविशंकर कुमार के मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित आवास पर भी छापामारी कर जांच से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए।

See also  दिल्ली में छापेमारी के दौरान 3.5 करोड़ के नोटबंदी वाले 500 और 1000 के नोट बरामद, 4 को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now