निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के सरगना पर शिकंजा, CID ने सन्नी यादव को किया अरेस्ट

राजबीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल गिरफ्तार, बोकारो वन भूमि घोटाले में CID ने की कार्रवाई

रांचीः झारखंड CID ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, और इसके मुख्य सरगना सन्नी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह निवेश घोटालों और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी करके लोगों के खातों से पैसे चुराने में माहिर था।

Jharkhand के जंगल में रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, चार की हालत गंभीर
शुक्रवार को CID के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि चार जुलाई को एक गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में स्थित ओलिव गार्डन होटल में एक संगठित साइबर गिरोह इकट्ठा हुआ है। यह गिरोह चीनी ठगों के साथ मिलकर ‘म्यूल’ बैंक खातों का इस्तेमाल करके अवैध लेनदेन करता था।

निशिकांत दुबे उनके बेटे कनिष्ककांत और मनोज तिवारी के खिलाफ FIR, पाबंदी के बावजूद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VVIP दर्शन करने का मामला
इस जानकारी के आधार पर सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए उसी दिन गिरोह के सात एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम कुमार दीपक, कुमार सौरभ, प्रभात कुमार, लखन चौरसिया, शिवम कुमार, अनिल कुमार और प्रदीप कुमार थे।

WhatsApp Image 2025 08 08 at 21.43.58 ca710bab

पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में मिली जमानत
शुक्रवार को सीआईडी को फिर से गुप्त सूचना मिली कि इस गिरोह का मुख्य सरगना, सन्नी यादव, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। त्वरित कार्रवाई करते हुए CID ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सन्नी यादव के पास से मिले बैंक खातों की जांच करने पर पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल कई राज्यों में हुई ठगी की वारदातों में किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now