डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, चिकित्सा जगत के लिए बताया अपूरणीय क्षति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2025

Dr. Shobha Chakraborty

रांचीः झारखंड की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे अपूरणीय क्षति बताया है । रांची के राजेंद्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जिसे रिम्स कहा जाता है कि पूर्व डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती ने पांच दशक से अधिक वर्षों से महिला स्वास्थ्य के लिए काम किया है । वे रिम्म में पढ़ी भी और काम भी किया । रांची शहर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध डॉक्टर्स में उनका नाम शुमार किया जाता था ।  

डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती  शोभा चक्रवर्ती का निधन हार्ट अटैक से हुआ । वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं ।  कुछ वर्षों पहले उनका एंजियोप्लास्टी भी किया गया था । बीमार होने से पहले वो अस्सी वर्ष की उम्र में भी मरीजों को देखती थीं और सलाह देती थीं । डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती संयुक्त बिहार के समय में भी जानी-मानीं डॉक्टर थीं । उन्होंने अपने जीवनकाल में हजारों महिलाओं का इलाज किया । उन्होंने अपने 55 वर्षों के करियर में 35 हजार डिलेवरी की है । 

डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती की एक बेटी हैं और वो भी गायनकॉलॉजिस्ट हैं । मां और बेटी दोनों एक साथ  ही प्रैक्टिस करती थीं । पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती  के निधन पर शोक जताया है।

See also  Modi 3.0 सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंची अन्नपूर्ण देवी और संजय सेठ का भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now