- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

पलामू में ओझा-गुणी के संदेह में अधेड़ की हत्या, घटना के बाद पत्नी लापता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2026

पलामू में ओझा-गुणी के संदेह में अधेड़ की हत्या, घटना के बाद पत्नी लापता

पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ढूब गांव में रविवार की रात टांगी से मारकर गुणी भुईयां (50 वर्ष) की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी लापता है। हत्या के पीछे ओझा-गुणी से जुड़ा संदेह या अंधविश्वास भी वजह हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच गुणी भुईयां की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार की रात 12 बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन थाना पहुंचे। ग्रामीणों को आशंका है कि हत्या की घटना को किसी करीबी ने ही अंजाम दिया है।

पत्नी के लापता होने से गहराया संदेह
मृतक की पत्नी घटना के बाद से लापता है। मृतक के दो बेटे हैं, जो घटना के दौरान घर में ही मौजूद थे। इनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि हत्या परिवार के किसी सदस्य ने की है या इसमें किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता है। ओझा-गुणी से जुड़े संदेह और अंधविश्वास के पहलू की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है। मृतक की पत्नी लापता है। पुलिस परिजनों से पूछताछ करेगी। जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक खेतीबारी का काम करता था। घटनास्थल थाना से करीब 25 किलोमीटर दूर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।

See also  झारखंड कैडर के IPS होमकर अमोल विनुकांत केंद्रीय प्रतिनियुक्त के लिए विरमितCRPF के IG पद पर देंगे योगदान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now