चतरा का NIA गवाह हत्याकांड: मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Chatra NIA witness murder case: Three accused including mastermind arrested

चतरा: NIA के गवाह भुनेश्वर साव हत्याकांड का राजफाश हो गया है। चतरा पुलिस ने शनिवार को टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुआ गांव निवासी भुनेश्वर साहू उर्फ़ विशुन साव की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। एसपी विकास पांडे के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस की तह तक पहुंचकर मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि विशुन साव की हत्या की पूरी साजिश उसके गांव के ही रोहित साव ने रची थी।

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता रोहित साव के अलावा उसके दो सहयोगी, राजू पासवान और दीपक कुमार उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया है। राजू पासवान और दीपक कुमार उर्फ छोटू, सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि हत्या का मुख्य कारण आपसी विवाद था और अब तक किसी भी उग्रवादी संगठन की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि, अपराधियों ने पुलिस जांच को भ्रमित करने के लिए नक्सली एंगल जोड़ने की कोशिश की थी।

See also  पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: हमले के दिन दुकान न खोलने वाले स्थानीय दुकानदार से NIA कर रही पूछताछ

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान लकड़ी और लोहे से बनी दो नकली दो नाली बंदूकें, एक टांगी, स्मार्टफोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

एसआईटी टीम के सदस्य:

  • प्रभात रंजन बरवार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा)
  • प्रदीप कुमार (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया)
  • उमेश राम (पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, टंडवा)
  • अनिल उरांव (पुलिस निरीक्षक, सिमरिया अंचल)
  • प्रभात कुमार मिश्रा (पिपरवार)
  • मानव मयंक (थाना प्रभारी, पिपरवार)
  • दिलेश्वर कुमार, प्रकाश कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव एवं टंडवा थाना रिजर्व गार्ड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now