चंद्रप्रकाश चौधरी, यशस्विनी सहाय और मथुरा महतो ने सोमवार को किया नामांकन

चंद्रप्रकाश चौधरी, यशस्विनी सहाय और मथुरा महतो ने सोमवार को किया नामांकन

रांची: गिरिडीह से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और उनके खिलाफ जेएमएम से चुनाव मैदान में उतरे मथुरा महतो ने बोकारो समाहरणालय में सोमवार को नामांकन किया। चंद्रप्रकाश के नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। सभा के दौरान मंत्री आलमगीर आलम के नौकर के घर मिले 30 करोड़ से ज्यादा कैश का मामला गरमाया रहा। चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि अगली बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे करप्शन करने वालों को जेल में डाल देंगे इस बात की गारंटी है।

ED Raid Update: मंत्री के पीएस संजीव लाल के करीबी मुन्ना सिंह के यहां 5 करोड़ बरामद!
पूर्व मंत्री मथुरा महतो नामांकन पर जाने से पहले राज्य और देश के शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया और उन्हे नमन किया। नामांकन के बाद उनके समर्थन में सभा की गई जिसमें केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। वही रांची से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ प्रस्तावक के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ माजी मौजूद थी। पेशे से अधिवक्ता यशस्विनी सहाय ने कहा कि अगर जनता मौका देगी तो रांची का विकास करेंगे जो अबतक नहीं हुआ।

champai

यशस्विनी सहाय और उनके पिता सुबोधकांत सहाय ने नामांकन के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हे जीत की शुभकामनाएं दी।

ED Raid Update: सामने आए मंत्री आलमगीर आलम, कहा पीएस सरकारी मुलाजिम है; पहले दो मंत्रियों का पीएस रह चुका है संजीव लाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now