चंद्रकांत रायपत बने विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के अध्यक्ष, मिथिलेश मिश्र बने प्रांत मंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 27, 2024

रांची : विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत में दो बड़े बदलाव किये गए है। चंद्रकांत राय को विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले चंद्रकांत रायपत विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष थे । वही समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश मिश्र को विहिप के झारखंड प्रांत का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विश्व हिंदू परिषद की अयोध्या में चल रही तीन दिवसीय केंद्रीय प्रबंध समिति व पन्यासी मंडल की बैठक के अंतिम दिन मंगलवार को कई लोगों के दायित्व में परिवर्तन किया गया। झारखंड प्रांत के मंत्री डा. बीरेंद्र साहू को झारखंड व बिहार के सह क्षेत्र मंत्री का दायित्व दिया गया वहीं प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र को प्रांत मंत्री व प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अभी तक पंचम सिंह प्रदेश अध्यक्ष थे। विश्व हिंदू परिषद में प्रत्येक तीन वर्षों पर चुनाव होता है और अध्यक्ष व मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कोई भी व्यक्ति दो कार्यकाल से ज्यादा नहीं रह सकता है। उसी के तहत अयोध्या में चल रही बैठक में सोमवार को केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया गया और कार्याध्यक्ष आलोक कुमार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। वे 2018 में ही केंद्रीय कार्याध्यक्ष बनाए गए थे।

See also  धनबाद में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच लड़ाई में हवलदार की हो गई पिटाई, बस्ताकोला टीओपी पर हमला और तोड़फोड़

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now