झारखंड में 3 जिलों को छोड़ सभी में आज बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2024

THAND

Jharkhand weather forecast: रांची सहित झारखंड के 21 जिलों में रविवार को बारिश के आसार हैं। सिर्फ कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों में बारिश नहीं होगी। वहीं 30 दिसंबर यानी सोमवार को रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि बारिश रुकने और बादल छंटने के बाद हवा का रुख झारखंड की ओर होने से ठंड बढ़ेगी। इधर, शनिवार की रात में भी रांची के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

कई जिलों में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है। रांची का न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री रहा। वहीं बोकारो का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बादल छाए रहने से रांची समेत अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर तक आ गया है।

स्कूटी में टक्कर लगी तो महिला ने कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर पीटा, 20 सेकेंड में जड़े आठ तमाचे

See also  सिमडेगा में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, नशे में धूत बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को सुबह के दौरान 15 जिलों में घने कुहासे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कुहासे का असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और संताल के दुमका, देवघर, गोड़्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा जिलों में दिखेगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में रविवार को घने बादल छाए रहेंगे। कोल्हान के तीनों जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान राज्य में पलामू और संताल के जिलों के साथ उत्तर के कुछ जिलों में कुहासा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण कोरिया में दर्दनाक हादसा, रनवे से फिसला विमान; जिंदा जले 28 यात्री

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now