Champai Soren सहित झामुमो के विधायक 3 बजे लेंगे भाजपा की सदस्यता; राजनीति में भूचाल

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तीन पर आरोप गठित, 1993 विस्फोट मामले में ट्रायल शुरू

झारखंड में इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के साथ झामुमो के विधायक आज 3 बजे भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करेंगे। सभी कोलकता की फ्लाइट से दिल्ली जा रहे है। इससे पहले सूचना मिल रही है कि चंपाई सोरेन के सहित सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह विधायकों के लापता हो गए है। इसमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम, समीर मोहंती का नाम शामिल है। इन विधायकों से संपर्क में नहीं हो पा रहा है।

भाजपा का मिशन पूरा होता नजर आ रहा है। लगातार राज्य में कैंप करने वाले असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने झामुमो में सेंध लगा दी है। लगातार राज्य का दौरा करते हुए वे चंपाई सोरेन को अच्छे नेता बताते थे और कह रहे थे कि उन्हें सीएम पद से नहीं हटाया जाना चाहिए था। इसके बाद अब खेला कर दिया है।

पाकुड़ में झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे हेमंत सोरेन, 57 हजार महिलाओं के खाते में जाएगी एक-एक हजार रूपये की राशि

सूचना के अनुसार सभी चंपाई सोरेन के साथ जमशेदपुर से होते हुए कोलकता गए हैं। इसके बाद वहां से दिल्ली जाने की सूचना है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दिनों पहले ही चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने की चर्चा जोरों पर थी। लेकिन इस वाकये के बाद यह बात लगभग सही साबित होने जा रही है।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन तीन जेएमएम विधायकों सहित आज दोपहर 3 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। एयर इंडिया फ्लाइट संख्या 0769 से कोलकता से दिल्ली गए हैं। यह फ्लाइट कोलकता से 11.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी है, जिसके 12.30 बजे दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिल रही है।

इधर, दिल्ली से पता चला है कि भाजपा मुख्यालय में कुछ लोगों के भाजपा की सदस्यता लेने को लेकर तैयारी की जा रही है। हालांकि वहां नामों का खुलासा नहीं किया गया है। बहरहाल, झारखंड की स्थिति को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि चंपाई सोरेन के साथ झामुमो के विधायकों ही सदस्यता लेंगे।

इधर, कांग्रेस में भी गहमागहमी बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने और विधायक दल के नेता के बदले जाने के बाद सबकुछ ठीक नहीं है। यहां पर भी भगदड़ मचने की उम्मीद है।

GVQLXNqbAAA2MhP

मीडिया में खबर चलने के बाद दशरथ गंगराई, समीर मोहंती समेत कई विधायकों ने जेएमएम छोड़ने की खबरों को खंडन किया।

JDU के पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे अपने बेटे संदीप के साथ BJP में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now