DESK: CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम आ गए हैं। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को आज राहत मिली। करीब 18 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध रहेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।रिजल्ट के हिसाब से 12वीं के कुल 85.20 फीसदी छात्र पास हुए।
– लड़कियों का पास परसेंट 88.86%
– लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13%
मतलब, लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया है।
पिछले 5 सालों में कितने लोग हुए पास?
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%
2021 – 99.37%
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हुआ रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले छात्र अब results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं.छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी।रिजल्ट ऑनलाइन जारी होने से छात्रों को स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वो घर बैठे अपना स्कोर देख सकेंगे।
डिजिलॉकर से ऐसे देखें मार्कशीट
डिजिलॉकर के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलना होगा। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सीबीएसई सेक्शन में जाकर CBSE Class 12 Result 2026 विकल्प चुनें। फिर जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें. इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
उमंग ऐप पर भी उपलब्ध है रिजल्ट
सीबीएसई ने उमंग ऐप पर भी रिजल्ट की सुविधा दी है। छात्र प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद CBSE सेक्शन में जाकर अपनी डिटेल्स भरनी होंगी।सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 %नंबर लाने जरूरी हैं। यह नंबर थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर तय किए जाते हैं। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में भी न्यूनतम नंबर हासिल नहीं कर पाता है तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा, भले ही कुल नंबर अच्छे हों।


