गिरिडीह में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरएसईटीआई डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2025

NEET पेपर लीक को लेकर CBI ने नीट यूजी मामले में दर्ज की पहली FIR, बिहार और गुजरात में दर्ज FIR अपने हाथ में लेने की तैयारी

गिरिडीहः गिरिडीह के कल्याणडीह के आरएसईटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। धनबाद सीबीआई ने कैंटीन संचालक से घूस की राशि डिमांड पर यह कार्रवाई की है। कैंटीन संचालक द्वारा पैसे दिए जाने के बाद सीबीआई की टीम ने उसे दबोच लिया है। धनबाद सीबीआई एसपी पीके झा ने इसकी पुष्टि की है।

सीबीआई एसपी पीके झा ने बताया कि गिरिडीह के कल्याणडीह में आरएसइटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) संचालित है। संस्थान के अंदर कैंटीन का संचालन किया जाता है। संस्थान के डायरेक्टर अभिषेक कमल के द्वारा कैंटीन संचालन के लिए घूस की मांग की जा रही थी। कैंटीन संचालक के द्वारा मामले की शिकायत धनबाद सीबीआई ऑफिस में की गई।

सावधान! दादी ने बनाई बच्चों की गैंग, पलभर में उड़ा देते हैं मोबाइल और पर्स; अब ढूंढ रही रांची पुलिस

See also  झारखंड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान मामला सही पाया गया। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने संस्थान में शुक्रवार को दबिश दी। डायरेक्टर और कैंटीन संचालक के बीच 20 हजार घूस की रकम तय हुई थी। संचालक द्वारा रुपए डायरेक्टर को दिए जाने के बाद सीबीआई ने रंगे हाथ धर दबोचा।

डायरेक्टर अभिषेक कमल हजारीबाग जिले का रहने वाला है। सीबीआई एसपी ने बताया कि आगे की जांच पड़ताल की जिम्मेदारी रांची सीबीआई को दी गई है। हजारीबाग जिला रांची के नजदीक है। इसलिए रांची सीबीआई की टीम उसके आवास पर जांच पड़ताल कर रही है। डायरेक्टर अभिषेक कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ब्रा नहीं पहनी तो नहीं दे सकते परीक्षा, छू कर चेकिंग भी, यूनिवर्सिटी का फरमान- भटकता है ध्यान

बता दें कि झारखंड के गिरिडीह के कल्याणडीह में आरएसईटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के उद्देश्य चलाई जाती है। संस्थान प्रबंधन बैंक द्वारा किया जाता है। ग्रामीणों की आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रदान करना इस संस्थान का उद्देश्य है।

See also  गिरिडीह में ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रामीण विकास मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा यह संस्थान संचालित किया जाता है। इसका लक्ष्य ग्रामीण आबादी के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रदान करना है।

यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियां, पुलिस ने पूछताछ की ठनका माथा, 9 को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now