यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियां, पुलिस ने पूछताछ की ठनका माथा, 9 को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2025

jins-top-me-bhikha-maga-rahe-yavatiya

डेस्कः यूपी के बरेली शहर में जींस-टॉप में भीख मांगती युवतियों को देख पुलिस भी दंग रह गई। इन युवतियों को देख कहीं से नहीं लग रहा था कि भीख मांगना इनकी मजबूरी हो सकता है। फिर ये भीख क्यों मांग रही हैं? कुछ राहगीरों ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो पुलिस ऐक्टिव हो गई।

युवतियां भीख क्यों मांग रही हैं यह जानने के लिए पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पता चला कि प्राकृतिक आपदा के नाम पर एक फार्म में नाम भरकर ये रुपए मांग रही थीं। पुलिस ने नौ युवतियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। शुक्रवार की दोपहर आंवला-बदायूं मार्ग पर जींस-टॉप पहने ये युवतियां रास्ते में राहगीरों को रोक कर उनसे रुपए मांग रही थीं।

दिल्ली की सिंधू ने भी किया सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी संग पति को मार खाई में फेंका

ये युवतियां, एलपीएस कॉलेज के पास राहगीरों को रोककर पैसे मांग रही थीं। कुछ राहगीरों ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी नौ युवतियों को हिरासत में ले लिया। युवतियां प्राकृतिक आपदा के नाम पर फॉर्म भरकर रुपये मांग रही थीं। पूछताछ में पता चला कि वह अहमदाबाद के थाना बटवा के दुर्गानगर की रहने वाली हैं। वह सभी अपने यहां बाढ़ आने का बहाना बनाकर एक फार्म पर लोगों से वसूली कर रही थीं।

See also  रांची सुजाता चौक पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल, PCR ड्राइवर सस्पेंड

वे राहगीरों से 100-200 रुपए की मदद की गुहार लगा रही थीं। कुछ लोगों ने उनके भावनात्मक झांसे में आकर रुपए दे भी दिए। शक होने पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आई हैं। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने वहां उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। उप निरीक्षक पूजा गोस्वामी, छोटेलाल तथा दयावती आदि टीम ने इन युवतियों को हिरासत में लिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इन युवतियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।

India-England Test: यशस्वी जायसवाल के बाद शुभमन गिल ने जड़ा शतक, स्कोर-359/3

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now