पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, CNG भी हो गई महंगाी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, CNG भी हो गई महंगाी

डेस्कः मिडिल-ईस्ट में तनाव और देश में चुनाव का दौर थमने के बाद लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए है। अमा जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और CNG की कीमत में एक रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है।
पिछले 10 दिनों में ये तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमत 3-3 रुपए बढ़ाई गई थी। फिर 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। इस तरह पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, सीएनजी आज दूसरी बार महंगी हुई है.इस बार सीएनजी की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में अब सीएनजी की कीमत 81.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की ईंधन लागत और बढ़ गई है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई से परेशान लोगों के लिए यह बढ़ोतरी एक और झटका मानी जा रही है।
परिवहन लागत पर सीधा असर
CNG की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवाओं पर पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में लाखों लोग रोजाना सार्वजनिक परिवहन के तौर पर CNG वाहनों पर निर्भर रहते हैं। ईंधन महंगा होने से ड्राइवरों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर किराए में बढ़ोतरी के रूप में यात्रियों को झेलना पड़ सकता है।

See also  गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा के बीएस कालेज स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की करेंगी झंडोत्तोलन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now