झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में, झुलस रही रांची, अगले 3 दिनों में 42 डिग्री पहुंचेगा पारा, पलामू-जमशेदपुर में 2-2 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 23, 2026

झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में, झुलस रही रांची, अगले 3 दिनों में 42 डिग्री पहुंचेगा पारा, पलामू-जमशेदपुर में 2-2 लोगों की मौत

रांचीः राजधानी रांची समेत पूरा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। रांची में तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और बाजारों में सामान्य दिनों के मुकाबले सन्नाटा है। रात में हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। भीषण गर्मी की वजह से जमशेदपुर में बीते 24 घंटे में महिला समेत दो की मौत हो चुकी है। पलामू के छतरपुर में लू लगने से दो अधेड़ों की मौत हुई है।
शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राजधानी का तापमान और बढ़ सकता है। 23 मई को तापमान 40 डिग्री, 24 मई को 41 डिग्री और 25 मई को 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर, राज्य में डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को गढ़वा, पलामू और चतरा में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। बोकारो का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री, जमशेदपुर का 38.6 डिग्री और चाईबासा का 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
17 मई तक कैसा रहेगा मौसम
23 मईः गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में कहीं-कहीं हीटवेव चलेगी।
24 से 26 मईः गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो सहित गढ़वा, पलामू और चतरा में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट
27 मईः रांची, गढ़वा, पलामू व चतरा में लू चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी होगी।

See also  नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को बनाया निशाना, करोड़ों की मशीनों को किया आग के हवाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now