सावधान! दादी ने बनाई बच्चों की गैंग, पलभर में उड़ा देते हैं मोबाइल और पर्स; अब ढूंढ रही रांची पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2025

ranchi-chor-child

रांची में एक बार फिर साहिबगंज के तीन पहाड़ का चोर गैंग सक्रिय है। रांची के भीड़-भाड़ वाले इलाके में गैंग के सदस्य लगातार मोबाइल और पर्स चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस गैंग को हैंडल महिला भी कर रही है। इस बार गैंग में शामिल बच्चों को तीन पहाड़ से दादी उर्फ सूरजमती नामक महिला लेकर रांची आयी है। वह किराए का मकान लेकर बच्चों को साथ में रखती है। इसके बाद शहर के बाजार और अन्य जगहों पर ले जाकर मोबाइल और पर्स की चोरी करवाती है। इसका खुलासा तब हुआ, जब धुर्वा पुलिस ने दो नाबालिगों को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़कर पूछताछ की।

धुर्वा थाने की पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सोमवार को शहीद मैदान में लगे मेले से पकड़ी थी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड होम भेज दी। रिमांड होम भेजने से पहले हुई पूछताछ में दोनों नाबालिगों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। नाबालिगों ने गिरोह के सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी है। नाबालिगों ने पुलिस को यह भी बताया कि पुलिस को देखकर दादी चोरी का सारा मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गयी।

See also  5 लाख में मां-बाप ने ही बेच दी 13 साल की बेटी, 2 दिन दरिंदगी झेलकर घर पहुंची तो रखने से किया इनकार

ब्रा नहीं पहनी तो नहीं दे सकते परीक्षा, छू कर चेकिंग भी, यूनिवर्सिटी का फरमान- भटकता है ध्यान

पकड़े गए दोनों नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि हाट बाजार, मेला आदि जगहों पर अत्याधिक भीड़ रहती है। इन जगहों पर उनके गिरोह के तीन से चार लोग रहते थे। एक मोबाइल चुराकर तुरंत दूसरे को देता है। फिर दूसरा उसे तुरंत तीसरे को देता है। इसके बाद वह दादी के पास जमा कर देता है।

धुर्वा थानेदार ने बताया कि पुलिस की टीम दादी की तलाश में जुट गई है। थानेदार ने यह भी बताया कि दादी उर्फ सूरजमती के नाम का पहले पुलिस सत्यापन करेगी। इसके बाद पुलिस की टीम नाबालिगों के बताए हुए पते का सत्यापन करने और दादी को पकड़ने के लिए तीनपहाड़ जाएगी।

यूपी में जींस-टॉप में भीख मांग रही युवतियां, पुलिस ने पूछताछ की ठनका माथा, 9 को पकड़ा

साहेबगंज के तीन पहाड़ के बावपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सूरजमती उर्फ दादी एक महीना पहले रांची आयी थी। वह अपने साथ आधा दर्जन बच्चों को लेकर आयी थी। किराये का मकान लेकर बच्चों के साथ वह खुद रहती थी। सुबह में भीड़-भाड़ वाले इलाके में बच्चों को साथ लेकर जाती थी। खुद भी उस इलाके में मौजूद रहती थी।

See also  बिहार के वोटर लिस्ट में बांग्लादेश, नेपाल और म्यांनमार के नागरिकों के नाम, चुनाव आयोग के SIR लिस्ट में खुलासा

मोबाइल व पर्स चोरी करने के बाद बच्चे दादी को ही देते थे। पूछताछ में पकड़े गए दोनों नाबालिगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। दोनों नाबालिगों ने पुलिस को यह भी बताया कि प्रति मोबाइल चोरी के एवज में उन्हें सौ से पांच सौ रुपए दिया जाता है। दादी उन्हें खाने-पीने और रहना का पूरा इंतजाम करती है।

दिल्ली की सिंधू ने भी किया सोनम रघुवंशी जैसा कांड! प्रेमी संग पति को मार खाई में फेंका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now