बेडरूम तक में लगाए कैमरे, रिकॉर्ड करता था सब कुछ; पत्नी ने खोली पति की कलई

Cameras were installed even in the bedroom, recording everything; the wife exposed her husband's secrets

Cameras in Bedroom: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी की एक-एक गतिविधि को रिकॉर्ड करने लगा। उसने बेडरूम और किचेन तक में कैमरे लगा दिए। सब कुछ रिकॉर्ड करने लगा। पत्नी को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए।

उसने इस पर आपत्ति की तो पति ने उसे पीट दिया। घायल पत्नी सीधे थाने पहुंची और पति की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर पत्नी का ‘इलाज’ शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच में भी जुटी है।

मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके का है। महिला ने अपने पति पर जासूसी करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने उसकी जासूसी करने के चक्कर में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बेडरूम और किचेन तक को नहीं छोड़ा। इसका पता चलने पर जब पत्नी ने आपत्ति की तो पति आगबबूला हो गया।

- Advertisement -
LD-advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी की आशंका, हो सकता है कांग्रेस में बड़ा विभाजन; साथी दलों को भी चेताया

- Advertisement -
royal-soler-new

उसने पत्नी पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करा केस दर्ज किया।

मेरठ के लिसाड़ी रोड निवासी महिला गुरुवार को थाने पहुंची। उसने बताया कि उसका पति चरित्र को लेकर शक करता है। पूरे मकान में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। कुछ कैमरे रसोई और बेडरूम में भी लगाए हैं। विरोध किया तो पति ने धमकी दी। कैमरे लगाने को लेकर ससुरालियों और परिजनों को जानकारी दी।

इसे लेकर बैठक हुई, जिसमें घर के बाहर गेट पर और पीछे वाले हिस्से में कैमरे लगाने के लिए सहमति बनी थी। बावजूद इसके कैमरों को नहीं हटाया और शिकायत पर पति ने मारपीट कर दी। महिला ने चेतावनी दी कार्रवाई नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगी।

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की ओर से पति पर आरोप लगाकर तहरीर दी गई थी। मारपीट के कारण मेडिकल कराया है। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रिजल्ट घोषित करने में देरी पर बिहार के कैमूर में बवाल; पथराव में तीन जवान जख्मी, स्कॉर्पियो को लगाई आग

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now