बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, अंधविश्वास में ले ली पति-पत्नी और बच्चों की जान

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, अंधविश्वास में ले ली पति-पत्नी और बच्चों की जान

डेस्कः बिहार के पूर्णिया से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में पति-पत्नी और बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी पुलिस गांव पहुंचा और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने महिला पर डायन का आरोप लगाया था।

नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप, बच्चों के झगड़े से शुरू हुए विवाद में चली गोली, युवक-युवती की मौत
पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगाम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को पीट-पीटकर मार डाला गया है। इसके बाद शवों में आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि पहले कुछ लोगों ने एक महिला को डायन बताकर उसे पीटना शुरू किया। जब पति और उसके दो बेटे महिला को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने पांचों को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना को दखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

686bc7dd4d45c five members of a family murdered in purnia 07125610 16x9 1

नेपाल में भारतीय पर्यटकों के साथ बदसलूकी, बिहार बॉडर के पास APF जवानों ने की मारपीट

जानकारी के मुताबिक, गांव के ही रामदेव उरांव के बेटे की झाड़-फूंक के दौरान मौत हो गई थी और दूसरे बेटे की तबीयत बिगड़ रही थी। इसी के बाद गांव वालों ने मौत की वजह डायन को मानते हुए एक परिवार को निशाना बनाया।आरोप है कि बाबूलाल उरांव, सीता देवी, मनजीत उरांव, रनिया देवी और तपतो मोसमत को गांव के लोगों ने पहले बुरी तरह पीटा और फिर उन्हें जिंदा जलाकर मार डाला।

बिहार में अब इंजीनियर की हत्या, पत्नी और बेटे के सामने चाकू से गोदा
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी नकुल कुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर जिंदा जलाने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। घटना में बचकर निकले मृतक के इकलौते वारिस ललित कुमार ने बताया कि उनके पूरे परिवार को डायन बताकर जला दिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद शवों को पानी में फेंक दिया गया।

पटना में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया, “6 जुलाई की घटना है। मारपीट के बाद 5 लोगों को रात को जला कर मारा गया है। कल पुलिस और प्रशासन ने शवों की रिकवरी कराई है, पोस्टमार्टम कराया है। FIR दर्ज़ हो गई है। मामले में 23 अभियुक्त हैं। 150-200 अज्ञात लोगों पर भी FIR हुई है। एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। छापेमारी की जा रही है। 3 लोग हिरासत में हैं। इसमें एक नाबालिग भी है जिसे अभिरक्षा में रखा गया है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now