BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार में शिक्षक नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, चौथे चरण में 46 हजार टीचर्स की बहाली

BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार में शिक्षक नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, चौथे चरण में 46 हजार टीचर्स की बहाली

पटनाः राज्य में टीआई 4 में 46 हजार शिक्षक बहाल होंगे। मार्च में विज्ञापन जारी होगा। आवेदन की प्रक्रिया भी मार्च से शुरू हो जाएगाी।चौथे चरण में करीब 46,000 शिक्षकों की बहाली की तैयारी चल रही है। शिक्षा विभाग ने रिक्तियों का ब्योरा सामान्य प्रशासन को भेज दिया है।बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग से अधियाचना मिल गई है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी। सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा विभाग से प्राप्त हुई।

पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज
5 फरवरी 2026 को हाई स्कूल और प्लस टू के पदों की फाइल भेजी गई, वहीं 9 फरवरी को प्राथमिक और मिडिल स्कूलों की रिक्तियों का लेखा-जोखा भी आयोग की चौखट पर पहुँच गया। लेकिन इस बार नौकरी के इस मेले में कायदे कुछ जुदा होंगे।इस मर्तबा आयोग एक ऐसा शासनादेश लागू करने जा रहा है, जो अभ्यर्थियों के चयन की पूरी सूरत बदल देगा। नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी उम्मीदवार को केवल एक ही कक्षा स्तर के लिए अंतिम चयन मिलेगा। यानी अब वह दौर लद गया जब एक काबिल अभ्यर्थी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल-तीनों में अपनी जगह पक्की कर लेता था, जिससे सीटें बेकार रह जाती थीं।बिहार की सियासत में नौकरी अब सिर्फ मुद्दा नहीं, बल्कि सत्ता की चाशनी बन चुकी है। लंबे समय से आंदोलन की आग में तप रहे अभ्यर्थियों के लिए नीतीश सरकार ने TRE-4 (शिक्षक नियुक्ति का चौथा चरण) का शगूफा नहीं, बल्कि मुकम्मल रास्ता साफ कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रिक्तियों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौखट पर भेज दी है। अब गेंद आयोग के पाले में है, जो जल्द ही विज्ञापन की ‘मुनादी’ करेगा।

बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
विभागवार रिक्तियों का खाका:

प्राइमरी (1-5): 10,778 पद (उर्दू के लिए 3,559 सीटें एक बड़ा हिस्सा हैं)।

मिडिल स्कूल (6-8): 8,563 पद (गणित और विज्ञान का दबदबा)।

हाई स्कूल (9-10): 9,083 पद।

प्लस टू (11-12): 16,774 पद (सबसे अधिक नियुक्तियां यहीं होंगी)।

TRE-4 में सबसे दिलचस्प मुकाबला उच्च माध्यमिक (10+2) में देखने को मिलेगा। विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अच्छे दिन नजर आ रहे हैं। केमिस्ट्री (3,811 पद) और फिजिक्स (1,718 पद) में बंपर सीटें हैं। वहीं, कला संकाय में मनोविज्ञान और अंग्रेजी ने भी अपनी जगह बनाई है।हालांकि, राजधानी पटना में नियुक्ति की चाह रखने वालों के लिए राह कंटीली है। पटना की स्थिति ऐसी है कि 9वीं-10वीं में सामाजिक विज्ञान जैसे लोकप्रिय विषय के लिए महज 04 सीटें बची हैं। सरकार ने दो किस्तों में अधियाचना भेजी है। 5 फरवरी 2026 को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की फाइल बढ़ाई गई, जबकि 9 फरवरी को प्राथमिक और मध्य विद्यालयों का रास्ता साफ किया गया।
शिक्षकों के लिए ‘नियत वेतन’ के साथ भत्तों का प्रावधान है:
स्कूल स्तर – मूल वेतन (प्रति माह)
प्राइमरी- ₹25,000 + अन्य भत्ते
मिडिल – ₹28,000 + अन्य भत्ते
हाई स्कूल – ₹31,000 + अन्य भत्ते
10+2 स्कूल – ₹32,000 + अन्य भत्ते

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now